Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    • आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
    • ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
    • दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    क्राइम

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा- फरीदाबाद जिले में पूर्व सरपंच के घर हुई बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बल्लभगढ़ के शाहुपुरा गांव में देर रात चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों के कमरों की बाहर से कुंडी लगाकर वारदात को अंजाम दिया. बदमाश घर से करीब 70 तोले सोने के आभूषण, ढाई किलो चांदी और 3.5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए. पीड़ित परिवार ने चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई है. पुलिस मामले की जांच करते हुए CCTV फुटेज खंगाल रही है.

    दीवार कूदकर घर में दाखिल हुए चोर

    शाहुपुरा निवासी पूर्व सरपंच देवी ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं और सभी परिवार के साथ एक ही मकान में रहते हैं. बुधवार देर रात वह अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ नीचे के कमरे में सो रहे थे, जबकि उनका दूसरा बेटा और उसकी पत्नी ऊपर के कमरे में सो रहे थे. एक बहू अपने बच्चे के साथ मायके गई हुई थी. देवी के अनुसार, देर रात चोर घर की दीवार कूदकर अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

    परिवार के सदस्यों के कमरों में बाहर से लगाई कुंडी

    चोरों ने घर में सो रहे परिवार के सदस्यों के कमरों के दरवाजों पर बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि कोई बाहर न निकल सके. हालांकि, जिस कमरे में देवी सो रहे थे, उसकी कुंडी चोर बाद में खोल गए. सुबह करीब 5 बजे देवी की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि सामने वाले कमरे का दरवाजा खुला हुआ था. अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर सोने के आभूषण और नकदी गायब मिली.

    70 तोले सोना और ढाई किलो चांदी ले गए

    पूर्व सरपंच देवी ने बताया कि चोर घर से करीब 70 तोले सोने के आभूषण, ढाई किलो चांदी के आभूषण और 3.5 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए. चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है. सुबह ऊपर जाकर देखने पर परिवार के अन्य सदस्यों के कमरों की कुंडी बाहर से लगी मिली. इसके बाद परिवार को पूरी वारदात का पता चला.

    पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाली जा रही

    घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि  पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल और आसपास से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट

    September 18, 2026

    17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…

    September 18, 2026

    सारण में प्रेम प्रसंग में युवक नहीं मिला तो पिता की पीट-पीटकर हत्या

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.