Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल
    राशिफल

    आज का राशिफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने धन संबंधित मामलों में खुशी मिलेगी। बिजनेस में भी आपको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कामों को करने में आसानी होगी, क्योंकि आपके जूनियर आपकी पूरी मदद करेंगे, लेकिन आपके कुछ शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी।
    वृषभ- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कामों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। परिवार का यदि कोई मुद्दा कानून में चल रहा था, तो उसको लेकर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो वह और लंबा खिंच सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने घरेलू कामों को निपटाने के पूरी कोशिश करेंगे।
    मिथुन- आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आप यदि अपने किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड थे, तो उसे पूरा होने में समस्या आएगी। दान धर्म की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो हो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा।
    कर्क- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नई ताजगी आएगी। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे दोनों के बीच वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।
    सिंह- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने भविष्य को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप बिल्कुल ढील न दें। आपको किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा होगा। पारिवारिक मामलों में भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा, जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
    कन्या- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लेकर डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप दिन का काफी समय लगाएंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आप राजनीति में भी कदम बढ़ाने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या चल रही है, तो उसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा।
    तुला- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके कुछ नए प्रयास सफल होंगे। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यदि आपको धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करेंगे, जिसे आपको सावधानी से चलना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप किसी घर मकान आदि की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो उसके मिलने में आपको आसानी होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है।
    धनु- आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। बिजनेस को लेकर आप कोई जल्दबाजी में न ले। आप किसी डील को लेकर थोड़ी समझदारी दिखाएं, तभी उसे फाइनल करें। आप अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीददारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
    मकर- आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा मिलता दिख रहा है। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। आपकी सेहत में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।
    कुंभ- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। शासन व सता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना बढ़ाएं। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
    मीन- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक सदस्यों में एकता बनी रहेगी। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। भाई व बहनों से यदि संबंधों में कुछ कटुता चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। व्यापार में बढ़ोतरी होने से खुशी होगी। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपने पिताजी से कामों को लेकर अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.