Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    मनोरंजन

    श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। पैसे कमाने के साथ इंसान के लिए यह समझ भी आवश्यक है कि उसे कैसे संभाला जाए और कहां उसका सही निवेश किया जाए। देवदास, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी समेत कई हिट फिल्मों के गाने गा चुकी गायिका श्रेया घोषाल की मानें तो वह पैसे कमाने के साथ उसे संभालना भी अच्छी तरह से जानती हैं।

    पहले शो में मिले थे इतने पैसे

    श्रेया घोषाल कहती हैं, “मेरी पहली कमाई 75,000 रुपये थी, जो मुझे एक शो जीतने पर मिली थी। इस तरह से मैं कह सकती हूं कि मैंने तभी से टैक्स देना शुरू कर दिया था, जब मैं 13 साल की थी। उस समय मुझे वो पैसे टीडीएस काटकर मिले थे। ईमानदारी से कहूं तो मुझे पता है कि अपने पैसों को कैसे संभालना है, लेकिन मुझे यह करना पसंद नहीं है।”

    श्रेया घोषाल ने आगे कहा, “पैसों को लेकर सारे बड़े निर्णय मैं अपने पिता पर छोड़ देती हूं। वह पैसों का गणित मुझसे ज्यादा बेहतर समझते हैं। मेरे आसपास भी बहुत से अच्छे लोग हैं, जो पैसों को लेकर बेहतर सलाह देते हैं।”

    सुरीला गला रखने का श्रेया ने बताया उपाय

    अपने गले और आवाज की सुरक्षा तथा उसे बेहतर बनाए रखने का हर कलाकार का एक तरीका होता है। अपने तरीके के बारे में श्रेया बताती हैं, “इसके लिए बात कम करना पड़ता है। अपनी आवाज बचाए रखने का यही एकमात्र तरीका है, लेकिन मैं उसके ठीक विपरीत स्वभाव की हूं। खूब बात करती हूं, जो लोग बहुत संवेदनशील होते हैं, उन्हें अपना खयाल रखना पड़ता है। मैं भी उनमें से ही हूं। हालांकि, कलाकारों के लिए दिल खुश रहना बहुत जरूरी है। दिल खुश रहेगा तो दिमाग में ताजगी रहेगी, उससे गाने अच्छे बनेंगे।

    श्रेया घोषाल ने अपने करियर की शुरुआत मराठी गाने ‘गणराज रंगी नाचतो’ के कवर संस्करण से की थी, जिसे ओरिजिनली लता मंगेशकर ने गाया था। उनका पहला स्टूडियो एल्बम बेंधेची बीना था। श्रेया घोषाल भंसाली की नजरों में तब आईं, जब उन्होंने सा रे गा मा के 75वें चिल्ड्रन स्पेशल एपिसोड में भाग लिया। संजय लीला भंसाली की मां ने उनके टैलेंट को पहचाना और निर्देशक ने उन्हें अपनी फिल्म में मौका दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बादशाह की एक्स वाइफ का ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा खुलासा, कहा- ‘मैंने फिजिकल, इमोशनल, सोशल चीटिंग फेस की’

    September 16, 2026

    हनुमान अंश ने 40वें दिन रचा नया इतिहास, धुरंधर, पठान और छावा को पछाड़ा, जानें हैवान और मिर्जापुर का हाल

    September 16, 2026

    हनुमान अंश’ ने 500 करोड़ की ‘टॉक्सिक’ के उड़ाए परखच्चे, 34वें बना दिया ऐसा रिकॉर्ड

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.