Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल
    राशिफल

    आज का राशिफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसमें आप डील बिल्कुल ना दें। आप किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अपने गृहस्थ जीवन पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं।
    वृषभ- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार के सदस्य से पारिवारिक लड़ाई-झगड़ों को लेकर आपका मन परेशान रहेगा, जिसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। आपको अपनी इनकम के साथ-साथ खर्चों पर भी कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके मित्र के रूप में कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे।
    मिथुन- आज का दिन आपके लिए किसी पुराने निवेश से लाभ दिलाने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आप व्यस्त रहने के कारण भी परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी काम के समय से पूरा न होने से निराशा हाथ लगेगी। बिजनेस में यदि कामों में कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। नौकरी बदलने के प्रयास आपको अच्छी सफलता देंगे।
    कर्क- आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आर्थिक मामलों में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपनी शौक की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी होगी। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी दूर रहने पर परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी छवि खूब निखरेगी।
    सिंह- आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नुकसान होने की संभावना है, इसलिए आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचारकर करें। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी को लेकर आप कुछ भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
    कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी आय बढ़ने से खुशी होंगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। कला के क्षेत्र में आपकी काफी रुचि रहेगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। यदि जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा।
    तुला- आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कामों में अपने सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यावसायिक मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लेने की आवश्यकता होगी। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी जिस वजह से आप परेशान रहेंगे।
    धनु- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग अपने टारगेट को पूरा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें।
    मकर- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग सिंगल हैं, उनके अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। वाहनों के प्रयोग से आप सावधान रहें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपनी संतान की फरमाइश पर शौक की चीजों की खरीदारी करेंगे। आपको कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा।
    कुंभ- आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपके लिए आज शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी फाइनल हो सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
    मीन- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप दान-पुण्य के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल करने से बचना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.