Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल
    राशिफल

    आज का राशिफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज आपको आलस्य का त्याग करके कामों पर ध्यान देना होगा। आप अपने कामों को लेकर काफी एक्टिव रहेंगे। किसी काम को आप यदि पकड़ेंगे, तो उसे पूरा करके ही पीछा छोड़ेंगे। आपको किसी इन्वेस्टमेंट संबंधित प्लान के बारे में पता चल सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलेगा।
    वृषभ- आज का दिन आपके लिए अच्छा रखने वाला है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपने घरेलू कामों को निपटाने की कोशिश करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी काम को लेकर लापरवाही न दिखाएं।
    मिथुन- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने व्यवहार से लोगों को खुश करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का साथी पर पूरा विश्वास रहेगा। आप अपने मन में ईर्ष्या की भावना न रखें। परिवार में किसी सदस्य के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थी यदि किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो उसके लिए उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको समस्या देगा।
    कर्क- आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़े। किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे।
    सिंह- आज का दिन आपके लिए धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको अपने विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन पूरा होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं। परिवार में लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।
    कन्या- आज के दिन आप कुछ नया करने से नहीं हटेंगे। छोटे बच्चे आज आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य में खूब रुचि रहेगी। आपके कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी।
    तुला- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके जीवनसाथी को कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर है। यदि आप अपने व्यवसाय को विदेश तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में आपको सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी।
    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने घर निर्माण के कार्य को शुरू कर सकते हैं। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी। किसी इन्वेस्टमेंट को करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
    धनु- आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में जितनी मेहनत करेंगे उतना फल न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती हैं। आप किसी से अहंकार भरी बातें न करें। कुछ शत्रु आपकी पीठ में छुरा घोपने का काम करेंगे, इसलिए किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना आपको नुकसान देगा। पढ़ाई लिखाई में विद्यार्थी यदि ढील देंगे, तो बाद में उन्हें इसमें समस्या हो सकती है।
    मकर- आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आप किसी काम को लेकर परिवार के सदस्यों से चर्चा कर सकते हैं। बुजुर्गों से आप किसी वाद विवाद में न पड़े। आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से दूर कर सकेंगे। यदि आपने किसी डील को लेकर समझौता किया, तो बाद में उसमें समस्या खड़ी हो सकती है।
    कुंभ- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आपको बिजनेस में लाभ मिलने से खुशी होगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। सेहत में आपको लापरवाही करने से बचना होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको शौक मौज की चीजों की भी खरीदारी करेंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको टेंशन होगी।
    मीन- आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप निवेश करने का भी कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे और पार्टनरशिप में आपको अपनी आंखें खोल कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। किसी प्रॉपर्टी के मामले में आपको उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होंगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपको वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.