Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल
    राशिफल

    आज का राशिफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको बेवजह किसी बातों को लेकर गुस्सा करने से बचना होगा। आपके बॉस को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जिसके लिए आपको डांट भी खानी पड़ सकती है। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग रोमांटिक मूड में रहेंगे, जिससे साथी भी खुश रहेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

    वृषभ- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको काम अधिक रहने के कारण आप अपनी सेहत के साथ लापरवाही कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन को लेकर भी काफी मेहनत करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने कामों के प्रति सतर्कता बरतनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे। आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई षडयंत्र कर सकते हैं, इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखें।

    मिथुन- आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओ को लेकर बातचीत करेंगे। काम की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के स्रोतों को ढूंढ लेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।

    कर्क- आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी सामाजिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी के कहने में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

    सिंह- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी से कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो उन्हें बुरी लगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी, क्योंकि आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। कोई कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर एकाग्र होकर जुटना होगा।

    कन्या- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप भावनाओं में बहकर कोई गलती ना करें, नहीं तो कोई इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके जूनियर आपके कामों में पूरा साथ देंगे। भाई बहनों से काम को लेकर यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको मिल सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आपको जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में अपने आंख व कान खुले रखने होंगे।

    तुला-आज का दिन आपके लिए समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपके व्यवसाय में लंबे समय से यदि कुछ समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप अपने घरेलू कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके जीवनसाथी के बीच कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। आपको किसी डील को फाइनल करने के लिए अपने पिताजी से सलाह अवश्य करना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के लिए किसी एक्सपर्ट की राय अवश्य लें।

    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। माताजी से आप किसी किए हुए वादे को भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे।

    धनु- आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखे, क्योंकि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट होने की संभावना है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन उसके लिए आपको बेफिजूल के खर्च करने से बचना होगा। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे।

    मकर- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। भाई बहनों से आप यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको मिल सकती है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको अपने घर-परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। संतान को आप यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो आप उस पर खरे उतरेंगे।

    कुंभ- आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान को बढ़ाने वाला रहेगा। आप परिवार में यदि किसी सदस्य को कोई सुझाव देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे और आपके बॉस कामों के लिए आपको शाबाशी दे सकते हैं। आपके दिए गए सुझाव उनके खूब काम आएंगे। जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई पार्टनरशिप करने से पहले पूरी लिखापढ़ी करनी होगी और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी।

    मीन- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों को मौज-मस्ती के मूड में करेंगे। आप किसी पारिवारिक मामले को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर होता दिख रहा है। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप काफी व्यस्त भी रहेंगे। आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल:जानें अपना आज का भविष्यफल

    June 14, 2026

    आज का राशिफल : किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसके करियर में आएगा बड़ा मौका? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

    June 12, 2026

    आज का राशिफल: कर्क समेत 5 राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    June 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.