Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल
    राशिफल

    आज का राशिफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। जो लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, उन्हें थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपका उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

    वृषभ- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में ज्यादा ना पड़ें। कारोबार में यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप बेवजह यात्रा करने से बचें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपने धन को लेकर कोई कदम सोच समझकर उठना होगा। पार्टनरशिप में कोई काम ना करें।

    मिथुन- आज का दिन आपके लिए किसी नए पद की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी संतान के मन में चल रही उलझनों को दूर करने की कोशिश करें। परिवार में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से राय की आवश्यकता होगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी।

    कर्क- आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको कुछ नए व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपके मन में नए-नए तरीकों से धन कमाने के विचार आएंगे, जिन्हें आप अपने बिजनेस में तुरंत लगायें। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

    सिंह- आज आपको अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आपकी नौकरी में भी आपके कामों में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आपके कुछ गुप्त शत्रुओं आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप यदि कोई लोन आदि लेने की योजना बना रहे थे, तो आप बिल्कुल ना लें, क्योंकि आपको कामों में कोई समस्या आएगी। आपके किसी पुराने रोग के उभरने की संभावना है, इसलिए यदि कोई समस्या छोटी हो, तो उस किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

    कन्या- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको गृहस्थ जीवन में भी चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको कोई सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।

    तुला- आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से आप परिवारिक मामलों को भी आसानी से दूर कर सकेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करने के कारण यात्राएं भी अधिक करेंगे। आप अपनी सेहत पर पूरा फोकस बनाए रखें। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई ज्वेलरी आदि लेकर आ सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आपको अपने बिजनेस को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी।

    धनु- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। परिवार का कोई सदस्य आपसे किसी बिजनेस को लेकर कोई टिप्स ले सकता है। आपका किसी नए वाहन की खरीदारी का सपना पूरा होगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें।

    मकर- आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। कामकाज में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपके बॉस कामों को लेकर आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। किसी प्रॉपर्टी में आप सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। आप अपने कामों के प्रति सूझ बूझ दिखाएंगे।

    कुंभ- आज का दिन आपको अपने कामों को समझदारी दिखाते हुए करने के लिए रहेगा। आप किसी वाद-विवाद की स्थिति में भी संयम रखें। आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको कोई जरूरी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करनी है। आपके परिवार में यदि कोई सदस्य आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे मनाने की पूरी कोशिश करें।

    मीन- आज का दिन आपके लिए थोड़ी टेंशन लेकर आने वाला है। आपको कोई शारीरिक समस्या होने से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी कानूनी मामले में भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोलें। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल

    August 2, 2026

    आज का राशिफल :आज कर्मफल दाता शनि शुरू करेंगे उल्टी चाल, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

    July 26, 2026

    आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

    July 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.