Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
    • कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
    • सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
    • राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
    • क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
    • विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»ईवीएम का रेंडमाइजेशन
    छत्तीसगढ़

    ईवीएम का रेंडमाइजेशन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेमेतरा, 03 फरवरी 2025/- नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा एवं सामान्य प्रेक्षक अमिताभ बाजपेयी कि उपस्थिति मे बैठक सभाकक्ष में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता गर्ग, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित थे।
    रेंडमाइजेशन की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में ईवीएम मशीनों का नगर निकायवार और मतदान केन्द्रवार आवंटन किया गया। इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई और यह सुनिश्चित किया गया कि सभी कार्यवाही निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से की गई।
    कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि ईवीएम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के तहत की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता या पक्षपात की संभावना को समाप्त किया जा सके। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित निकायों के मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम मशीनों का अंतिम रूप से आबंटन किया गया। उन्होंने आगे बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी इस प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया और निर्वाचन की पारदर्शिता की सराहना की। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
    प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बेमेतरा जिले में 171 मतदान केंद्रों के लिए कुल 228 CU (कंट्रोल यूनिट) और 455 BU (बैलेट यूनिट) उपलब्ध हैं। मतदान प्रक्रिया की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 205 CU और 227 BU आवंटित की गई हैं, जिसमें CU और BU के लिए क्रमशः 20% और 30% रिजर्व भी शामिल है। प्रशिक्षण हेतु 23 CU और 23 BU मशीनों का उपयोग किया जाएगा। नगर निकायों की आवश्यकता के अनुसार, नगर पालिका बेमेतरा के 21 वार्डों के लिए 43 CU और 47 BU मशीनें आवंटित की गई हैं। अन्य निकायों में नवागढ़, साजा, देवकर सहित कुल 10 निकायों के लिए कुल 156 मतदान केंद्रों पर 205 CU और 227 BU मशीनों की व्यवस्था की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण

    August 7, 2026

    क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.