Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
    • कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
    • सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
    • राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
    • क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
    • विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
    मौसम

    सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    Delhi-NCR Rain Update: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है. शुक्रवार तड़के से  रुक-रुककर बारिश हो रही है. ये तो सिर्फ ट्रेलर था तेज बारिश आनी तो अभी बाकी है. मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर दी है. आईएमडी ने दिल्ली में अगले 3 घंटों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

    दिल्ली में कुछ ही देर में तेज बारिश

    भारी बारिश की चेतावनी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों के लिए जारी की गई है. बता दें कि शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे से दिल्ली, नोएडा समेत ज्यादतार इलाकों में तेज बारिश हो रही है. आसमान में काले बादल छाये हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है. अब तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली वालों को सावधान रहने की जरूरत है. घर से निकलने से पहले मौसम विभाग का अलर्ट जरूर देख लें.

    मौसम विभाग ने अगले 2 घंटे में दिल्ली-NCR (गुरुग्राम, लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, मानेसर) जिंद, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना, रेवाड़ी, में हल्की आंधी और बिजली कड़कने के साथ ही मध्यम वर्षा और नारनौल, बावल, नूंह (हरियाणा) कांधला, बड़ौत, बागपत, मेरठ, खेकड़ा (यूपी) भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, कोटपुतली, अलवर (राजस्थान) के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

    दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड,चंडीगढ़, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश , असम और मेघालय,अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 

    बारिश से सड़क पर भरा पानी, लगा जाम

    बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है. अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है. हालांकि बारिश के चलते राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया है. लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है. 

    दोपहर में भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग ने 7 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है.  दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहने और भारी बारिश की संभावना पहले ही जताई गई थी. दोपहर को मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

    July 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

    July 18, 2026

    बिलासपुर:शहर में जलभराव, कई इलाकों में 3 से 4 फीट पानी; अधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत-बचाव के निर्देश

    July 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.