रायपुर, 11 जनवरी 2025। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कोरबा नगर निगम क्षेत्र के दर्री जोन के वॉर्ड क्रमांक 47 में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में 44 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी।
मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के दर्री जोन के वॉर्ड क्रमांक 47 गोपालपुर शिव मंदिर के समीप प्रभारी मद के 15 लाख की लागत से से भारिया समाज सामुदायिक भवन के पास नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण के साथदृसाथ अधोसंरचना मद और जिला खनिज न्यास मद से निम्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
इसके साथ ही वार्ड 45 रामनगर में सामुदायिक भवन के पास किचन शेड निर्माण कार्य 4 लाख, वार्ड 47 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सामुदायिक गवन निर्माण कार्य लागत 10 लाख, वार्ड के 48 सलिहाभाठा सुमेधा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 10 लाख, वार्ड 53 नदियाखार पुलिया के पास मुक्तिधाम निर्माण कार्य 5 लाख कुल 29 लाख के कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन का भारिया समाज के लोगों ने आभार और अभिनंदन किया। समाज के प्रमुख जनों की मांग पर सामुदायिक भवन के बाउंड्रीवाल और चेका टाइल्स के लिए मंत्री ने 15 लाख की स्वीकृति की सहर्ष घोषणा की।
इसी तरह कोरबा नगर निगम आवसीय कॉलोनी परिसर स्थित शिव मंदिर में विधायक मद, प्रभारी मद से वार्ड क्र. 22 नगर पालिक निगम आवासीय कालोनी कोरबा में न.पा.नि. कोरबा द्वारा निर्मित पंडाल मे शेड एवं हाल का निर्माण 10 लाख, वार्ड क्र. 22 नगर पालिक निगम आवासीय परिसर के सार्वजनिक परिसर में पंडाल का निर्माण कार्य 7 लाख का लोकार्पण किया। साथ ही वार्ड क. 22 न.पा.नि. कोरबा आवासीय परिसर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 6 लाख, वार्ड 33 रामपुर उद्यान का विकास कार्य लागत 20 लाख के कार्यों के भूमिपूजन व शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि विष्णु सरकार में विकास कार्यों की गति का आप अंदाजा लगा सकते हैं जिन कार्यों की स्वीकृति जून में मिली थी उन कार्यों का भूमिपूजन किया गया था, आज उनका लोकार्पण कर आम जन मानस को समर्पित किया जा रहा है।आने वाले दिनों में बहुत सारी उपलब्धियां हमारे शहर के साथ वार्ड के साथ जुड़ेंगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि 10 जनवरी के बाद कोरबा नगर निगम का मौजूदा कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसी के साथ कोरबा नगर निगम की बदहाली के कार्यकाल का अवधि भी समाप्त हो चुका है। आने वाले दिनों में आप सभी के आशीर्वाद और समर्थन के साथ कोरबा नगर निगम में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, कौशल देवांगन, पूर्व पार्षद चंद्रलोक सिंह, कोसाबाडी मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, ज्योति वर्मा, पूर्व पार्षद विजय साहू, नारयण ठाकुर, तुलसी ठाकुर, राज जायसवाल, पुष्पा कंवर, फीरत साहू ममता साहू, कविता राजपूत, मुकुंद सिंह, भारिया समाज का अध्यक्ष विजय भारिया, रामकुमार, हेमलाल, गौरी भारिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
Trending
- चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
- छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
- छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
- नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
- दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
- वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
- तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…

