रायपुर, 6 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की सुगम व्यवस्था से किसानों को न सिर्फ धान बेचना आसान हो गया है बल्कि किसानों के लिए धान बेचने के बाद पैसा निकालना भी आसान हो गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य के किसानों को प्रति क्विंटल धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र ऐसा राज्य है जहां किसानों को एक क्विंटल धान का सर्वाधिक 3100 रूपए मूल्य प्राप्त हो रहा है। धान बेचने के तुरंत बाद उपार्जन केन्द्र एवं समिति से माइक्रो एटीएम के माध्यम से पैसा निकाल पाने की सुविधा से उनकी खुशियां दोगुनी हो गयी है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा कई इंतजाम किए गए है, इन्हीं सुविधाओं में माइक्रो एटीएम की सुविधा भी शामिल है।
माइक्रो एटीएम के जरिए किसान खरीदी केन्द्र में ही 10 हजार तक नगद राशि निकाल सकते हैं। इस सुविधा से किसान प्रसन्न है। चिल्हाटी के राकेश कुर्रे ने मोपका धान खरीदी केन्द्र में 62.80 क्विंटल धान बेचा और केन्द्र में ही माइक्रो एटीएम के जरिए 1 हजार रूपए नगद निकाला। उन्होंने बताया कि यह सुविधा किसानों की तत्कालिक जरूरत को पूरा कर रही है। अब किसानों को एटीएम अथवा बैंक का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वह खरीदी केन्द्र के माइक्रो एटीएम से पैसा निकालकर धान परिवहन के लिए किराए पर लाए गए मेटाडोर, ट्रेक्टर, छोटा हाथी का भाड़ा और हमालों की मजदूरी तुरंत दे सकते हैं। किसानों को इसके लिए अब न किसी से राशि उधार लेने की जरूरत पड़ रही है और न ही बैंको का चक्कर लगाना पड़ रहा है। श्री कुर्रे ने बताया कि माइक्रो एटीएम का उपयोग बहुत ही आसान है। आधार नम्बर और फिंगर प्रिंट के माध्यम से नगद राशि प्राप्त की जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा दी गई सुविधा से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर होगी भर्ती
- बलौदा बाजार में धनतेरस के दिन भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…
- छत्तीसगढ़: सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, रामगोपाल अग्रवाल से की मुलाकात…
- प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से की मुलाकात
- छत्तीसगढ़: सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद…
- देश में चीनी की कीमतों में अभी हाल ही में कुछ नरमी देखी गई थी कि अब फिर से इसके महंगे होने की बातें आने लगी सामने…
- RJD अध्यक्ष लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
- BREAKING: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में लगी आग, चारों ओर धुंआ-धुंआ…

