Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से की मुलाकात
    • छत्तीसगढ़: सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद…
    • देश में चीनी की कीमतों में अभी हाल ही में कुछ नरमी देखी गई थी कि अब फिर से इसके महंगे होने की बातें आने लगी सामने…
    • RJD अध्यक्ष लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
    • BREAKING: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में लगी आग, चारों ओर धुंआ-धुंआ…
    • मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
    • डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»RJD अध्यक्ष लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
    BREKING NEWS

    RJD अध्यक्ष लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव शुक्रवार (06 नवंबर, 2026) को सीवान कोर्ट में पेश हुए. मामला 2011 का है. अपनी पार्टी के प्रत्याशी के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए लालू यादव लेट से पहुंचे थे. समय खत्म होने के बाद भी भाषण दिया था. ऐसे में सभा करने और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था.

    आरजेडी प्रत्याशी और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, ये दोनों लोग केस में आरोपी बनाए गए थे. उस वक्त के प्रत्याशी रहे परमेश्वर सिंह की मौत हो चुकी है. इस केस में लालू यादव को कोर्ट के द्वारा कई बार बुलाया गया था, लेकिन तबीयत खराब के कारण नहीं पहुंच रहे थे. शुक्रवार को पेश हुए तो इस मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी.

    इस पूरे मामले में लालू प्रसाद यादव की आज एसीजेएम-1 की अदालत में पेशी हुई. आचार संहिता उल्लंघन का मामला तत्कालीन अंचलाधिकारी ने डोरंडा थाने में दर्ज कराया था. केस के गवाह डोरंडा के तत्कालीन थानाध्यक्ष हैं. अब इस केस में लालू यादव को बड़ी राहत मिली है.

    कुर्की-जब्ती तक का जारी हुआ था आदेश

    इस मामले में लालू यादव के वकील ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि लालू यादव को कई बार नोटिस गया था. वह उपस्थित नहीं हो सके थे. इसके बाद उसके बाद गैर जमानती वारंट जारी हुआ. अस्वस्थ होने के कारण वे पेश नहीं हो पा रहे थे. फिर कुर्की-जब्ती का भी आदेश जारी हुआ, लेकिन उनकी तरफ से हम लोगों ने याचिका दायर की थी. उसमें हम लोगों ने सब कुछ बताया था.

    कोर्ट को बताया गया था कि लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, रेल मंत्री भी रह चुके हैं, इनका स्वास्थ्य सही नहीं है, इसलिए आने में असमर्थ हैं. एक बार इन्हें मौका दिया जाए. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें आज (शुक्रवार) का वक्त दिया था. न्यायाधीश अरविंद कुमार सिंह ने उन्हें जमानत दी है. 

    बता दें कि लालू के पहुंचने के बाद उनके चाहने वालों और आरजेडी कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई. कोर्ट से जमानत लेने के बाद सीधा लालू यादव बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के घर पहुंचे. यहां वे कुछ लोगों से मिले. कार्यकर्ताओं से मिले. करीब एक घंटे तक रहे. फिर वे हिना शहाब (शहाबुद्दीन की पत्नी) के घर पहुंचे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से की मुलाकात

    November 6, 2026

    BREAKING: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में लगी आग, चारों ओर धुंआ-धुंआ…

    November 6, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती

    November 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.