राजनांदगांव 29 नवम्बर 2024। शासन द्वारा कृषि में पर्याप्त निवेश एवं कास्त लागत राहत देने के लिए कृषक उन्नति योजना शुरू की गई है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषकों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल में किया जाना आवश्यक है। उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय ने बताया कि खरीफ वर्ष 2024 में एकीकृत किसान पोर्टल में नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल एवं रकबे में संशोधन कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। कृषकों की मांग अनुसार एकीकृत किसान पोर्टल में कैरीफारवर्ड व पंजीयन तथा पंजीकृत फसल व रकबे में संशोधन सहित अन्य कार्य के लिए 2 दिसम्बर 2024 तक अतिरिक्त समय दिया गया है। किसानों से पोर्टल में राजस्व ग्राम वनाधिकार पट्टा, वनग्राम एवं असर्वेक्षित ग्राम तथा संस्थागत, रेगहा, बटाईदार, लीज, डुबान क्षेत्र के कृषकों को कैरीफारवर्ड व पंजीयन करने की अपील की गई है।
Trending
- विजय की पार्टी ने दी धमकी, कहा-DMK और AIADMK की सरकार बनी तो सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे
- सुवेंदु अधिकारी के पीए का मर्डर बांग्लादेशी गैंग ने किया?
- राजधानी रायपुर में10 और 13 मई को आईपीएल मैच आयोजित टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम: मैच से पहले फर्जी वेबसाइट्स से ठगी शुरू…
- आवेदन के चंद घंटों में कौशिल्या को मिला आयुष्मान कार्ड, खिले चेहरे
- सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
- भारत-पाक सीमा पर ना टॉर्च जलेगी और ना मोबाइल चलेगा, गाने बजाने पर भी प्रतिबंध
- रात में अकेली निकलने वाली महिलाओं कि परेशानी जानने के लिए भेष बदलकर बस स्टॉप पहुंचीं IPS बी. सुमति, 40 मनचलों ने छेड़ा…
- कैदी और महिला अधिकारी की लव स्टोरी, 14 साल जेल में रहे धर्मेंद्र सिंह ने फिरोजा खातून से की शादी
