नई दिल्ली। हल्के लड़ाकू विमान तेजस के निर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि वह जल्द भारतीय वायुसेना को विमान की आपूर्ति शुरू कर देगा और तकनीकी दिक्कतें दूर हो गई हैं। इस संबंध में वायुसेना प्रमुख एपी सिंह द्वारा चिंता जताए जाने की खबरों के बीच यह जानकारी सामने आई है। एचएएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डी के सुनील ने कहा, “देरी केवल उद्योग में सुस्ती के कारण नहीं हुई है।
उन्होंने एयरो इंडिया 2025 कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, “कुछ तकनीकी दिक्कतें थीं, जिन्हें सुलझा लिया गया है। वायुसेना प्रमुख की चिंता जायज है।” सुनील के अनुसार, विभिन्न स्तरों पर बैठकें हो चुकी हैं और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एचएएल जल्द विमान की आपूर्ति करेगा। सुनील की यह प्रतिक्रिया वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह द्वारा एक कथित वीडियो में भारतीय वायुसेना को तेजस की आपूर्ति में देरी पर चिंता जताने की खबरों के बीच आई है।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
