मध्य प्रदेश के बैतूल में एक चोर की चोरी उसके लिए आखिरी चोरी साबित हुई. हुआ ये कि चोर लोडिंग ऑटो चुरा कर ले जा रहा था और हादसा हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की शिनाख्त रेहान उर्फ बिट्टू निवासी भोपाल के रूप में की.शव का पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद होगा.
दरअसल, बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा में बुधवार की देर रात संतोष कुमार नाम के व्यक्ति के घर के सामने उसका लोडिंग ऑटो खड़ा था. मौका देखकर एक चोर इसे चुरा कर ले गया. ऑटो मालिक को रात 3 बजे पता चला कि ऑटो चोरी हो गई है और उसका एक्सीडेंट हो गया है.
घटना की जानकारी पुलिस को मिली और पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि पाथाखेड़ा और कालीमाई के बीच तेज गति में चल रहा यह ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया, फिर दूसरे से पेड़ से टकरा गया. ऑटो के दो टुकड़े हो गए और ऑटो चला रहे चोर की घटना स्थल पर मौत हो गई.
पुलिस को जांच में मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिले जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी. घटना स्थल पर एक मोबाइल मिला है जिसे मृतक का माना जा रहा है और इस मोबाइल से उसकी शिनाख्त रेहान उर्फ बिट्टू निवासी भोपाल के रूप में हुई है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया गया है. बताया जा रहा है कि जब मृतक के परिजन आएंगे तब उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है.
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

