गरियाबंद 29 नवम्बर 2024/ परिवार नियोजन में पुरुष भागीदारी को बढ़ावा देने और नसबंदी के पुरुष तरीकों जैसे पुरुष नसबंदी और कंडोम के उपयोग को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों के क्रम में, हर साल पुरुष नसबंदी पखवाडा मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने के लिये पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन नवंबर माह में किया जा रहा है। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 21 नवंबर से शुरू हो गया है, यह 4 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया जायेगा। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से पुरूष नसबंदी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पुरूष नसबंदी के लिए लोगों को जागरूक करेगा। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण में भागीदारी सुनिश्चित करवाने लोगों को प्रेरित करेगा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों का गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये है। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ गार्गी यदु पाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending
- तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…
- दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल
- दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट
- जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…
- गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल
- पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम
- छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला
- Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती

