कोरबा 12 फरवरी 2025/जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत होने वाले चुनाव कार्य को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है। कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जिले में 17 फरवरी 2025 को होने वाले प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा हेतु विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरोज महिलांगे, तहसीलदार, रिटर्निंग ऑफिसर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में चुनावी सामग्री वितरण व वापसी हेतु चिन्हाकिंत स्थल का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य मे किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए, सभी अधिकारी इस पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समय रहते आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया एवं नियुक्त दलों को चुनाव कार्य का पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।
सीईओ श्री नाग ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पंचायत कोरबा अन्तर्गत मतदान केंद्रों की कुल संख्या 224, कुल सेक्टर की संख्या 21, रूट की संख्या 39, मतदान दलों के परिवहन हेतु बस की संख्या 46 एवं सामग्री वितरण हेतु 16 काउंटर बनाए जाएंगे। मतदान सामग्री, मतपेटी, मतपत्र वितरण एवं वापसी की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मतदान दलों को दो बार प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।साथ ही 14 फरवरी को तीसरे चरण का प्रशिक्षण आयोजित की गई है।
Trending
- बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
- युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
- मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
- धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
- भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
- आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
- छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
- सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
