रायपुर 26 नवंबर 2024/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज माना स्थित पुर्नर्वास विभाग द्वारा संचालित पीएल होम पहुंचे । उल्लेखनीय है कि यहां पर शरणार्थी निराश्रित वृद्ध महिलाएं निवासरत हैं। डॉ सिंह ने वृद्ध महिलाओं के बीच स्वयं गए और उनसे मुलाकात की। कलेक्टर ने कहा कि यहां निवासरत बुजुर्ग माताओं के तकलीफों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने हर महीने निर्धारित समय पर राशन और कैसडोल देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहीं नहीं हर महीने इनके ईलाज के लिए चिकित्सक की सुविधा उपलब्ध होगी, जो इनका ईलाज समय में कर सके और दवाईयॉ भी उपलब्ध कराएं। डॉ सिंह ने मोबाईल मेडिकल यूनिट का समय समय पर वृद्धजनों के आवास में भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वृद्ध महिलाओं को शॉल भी वितरित किया।
डॉ सिंह ने इन उक्त वृद्ध महिलाओं के आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आवास के आस पास नए भवन बनाएं जाऐगे जिसमें मंदिर, गार्डन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने लोक निर्णाण विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में जल्द कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अभिलाषा पैकरा, एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

