गढ़चिरौली 12 दिसम्बर 2024। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जिला कोर्ट में ड्यूटी कर रहे एक कांस्टेबल की ऑटोमैटिक सर्विस बंदूक से अचानक फायरिंग हो गई. जिसकी वजह से कांस्टेबल को तीन गोलियां लग गईं और उसकी मौत हो गई. मृतक कांस्टेबल जिला जज की सुरक्षा में तैनात था. जब कांस्टेबल एक कार में बैठे हुए थे, तभी अचानक उनकी बंदूक चल गई और एक-एक कर 10 बार फायरिंग हुई. इस घटना के बाद आस- पास के लोगों में हड़कंप मच गया, लोगों ने जब लगातार फायरिंग की आवाज सुनी तो वो इधर-उधर देखने लगे. तभी उन्हें पता चला कि एक पुलिस कांस्टेबल की ऑटोमैटिक सर्विस बंदूक से गलती से फायरिंग हुई.
एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब 3 बजे कांस्टेबल होली कोर्ट परिसर में एक कार में बैठे थे, तभी गलती से उनका ऑटोमैटिक सर्विस बंदूक चल गया. अधिकारी ने आगे कहा कि बंदूक से निकली आठ में से तीन गोलियां उसके सीने, पेट और कंधे में लग गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल पुलिस कांस्टेबल को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया.
Trending
- आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
- मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
- हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
- जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
- Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation
- ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप

