रायपुर। किरण सिंह देव को एक बार फिर छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि किरण सिंह देव वर्तमान में जगदलपुर से विधायक हैं। इस महत्वपूर्ण घोषणा के दौरान कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और रमेश बैस सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रदेश अध्यक्ष पद किसी नए चेहरे को सौंपा जा सकता है। हालांकि, इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने किरण सिंह देव को दोबारा प्रदेश की कमान सौंपी है।
राष्ट्रीय परिषद के लिए 17 सदस्य चुने गए
छत्तीसगढ़ से 17 सदस्यों को राष्ट्रीय परिषद के लिए चुना गया है, जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने इन सदस्यों के नामों की घोषणा की। राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची में सीएम विष्णुदेव साय, विजय शर्मा, अरुण साव, सरोज पांडे, लता उसेंडी, तोखन साहू, बृजमोहन अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, संतोष पांडे, विजय बघेल, पुन्नूलाल मोहले, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, रूप कुमारी चौधरी, खूबचंद पारख, ननकी राम कंवर और राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम शामिल है।
Trending
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
- कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन

