रायपुर, 28 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार किसानों से किए गए वादे को निभा रही है। किसानों से प्रति एकड 21 क्विंटल धान खरीदी हो रही है। इसको लेकर किसानों में खुशी है। मुनरेठी निवासी कृषक दिलीप चेलक ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में उठाए गए कदमों से अब किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। सरकार की तरफ से टोकन और बारदाना की उपलब्धता आसानी से हो रही है, जिससे किसानों को उनके उत्पाद को बिना किसी कठिनाई के धान खरीदी केंद्रो में बेचने का अवसर मिल रहा है। किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ की दर से समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, धान का अधिक उत्पादन होने से बेचने के लिए समस्या होती थी, लेकिन अब 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी होने से परेशानियां नहीं हो रही है। इस पहल से किसान बहुत खुश हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। इससे किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और कृषि क्षेत्र को एक नई दिशा मिलेगी।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

