रायपुर 20 दिसम्बर 2024। केन्द्रीय जेल रायपुर में 13 दिसंबर 2024 को राज्य सरकार के गठन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य शासन द्वारा जनसामान्य को लाभान्वित करने के उददेश्य से विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं गतिविधियों का क्रियान्वयन किया गया है। इसके अन्तर्गत जेल विभाग को जेल साफ-सफाई हेतु संगोष्ठी तथा जेल के आंतरिक एवं बाह्य परिसर के साफ-सफाई हेतु श्रमदान का आयोजन किये जाने का लक्ष्य दिया गया। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय जेल रायपुर को राज्य की “क्लीन जेल- रायपुर जेल” बनाये जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। कार्ययोजना के तहत् जेल में स्वच्छता हेतु जेल, जिला प्रशासन एवं नगर निगम रायपुर के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।
राज्य सरकार के गठन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्रस्तावित कार्यक्रम के अन्तर्गत बंदियों के मध्य संगोष्ठी का आयोजन जेल सभा भवन में किया गया। संगोष्ठी में लगभग 30 बंदियों ने भाग लिया तथा स्वच्छता के संबंध में अपने विचार रखें। बंदियों के मध्य शौच के बाद हाथों की सफाई तथा बिस्तर, कपड़ों, शरीर के अंगो की साफ-सफाई कर किस प्रकार से बीमारियों से बचा जा सकता है। इस पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में किये गये चर्चा के परिणामस्वरूप बंदियों द्वारा साफ-सफाई करने तथा अन्य बंदियो को भी जागरूक करने का प्रण लिया गया। इसी प्रकार जेल के आंतरिक एवं बाह्य परिसर के साफ-सफाई हेतु जेल सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया तथा जेल परिसर की नियमित साफ-सफाई का प्रण लिया गया। कार्यक्रम का उददेश्य “स्वच्छता ही सेवा है” का संदेश देना व बंदियों को स्वच्छता के लिये प्रेरित करना है।
Trending
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर होगी भर्ती
- बलौदा बाजार में धनतेरस के दिन भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…
- छत्तीसगढ़: सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, रामगोपाल अग्रवाल से की मुलाकात…
- प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से की मुलाकात
- छत्तीसगढ़: सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद…
- देश में चीनी की कीमतों में अभी हाल ही में कुछ नरमी देखी गई थी कि अब फिर से इसके महंगे होने की बातें आने लगी सामने…
- RJD अध्यक्ष लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
- BREAKING: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में लगी आग, चारों ओर धुंआ-धुंआ…

