भिलाई। भिलाई 3 पुलिस ने गुरुवार को लक्ष्मी पैलेस उमदा के कैटरिंग मैनेजर की शिकायत पर अजय सोनी, रोहित रिछारिया समेत अन्य के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस को मैनेजर अजय निवासी औंरी ने बताया कि वह मैरिज पैलेस में मैनेजमेंट का काम करता है। 28 जनवरी को वहां संजय कोइरी की शादी की रिसेप्शन पार्टी थी। पार्टी में कई मेहमान आए थे। बुधवार तड़के करीब 3 बजे मैरिज पैलेस के हॉल में अजय सोनी और रोहित समेत अन्य बैठकर खाना खा रहे थे।
उसी दौरान अचाकन अजय और रोहित ने उसके ऊपर रोटी फेंक दी। इसके बाद कहने लगे रोटी खाकर दिखाओ। मैंने उन्हें कहा कि समय हो गया है, आप लोग खाना खाकर जाइए। इतना सुनते ही दोनों गाली गलौच करने लगे। दोनों ने कुर्सी उठाई और उसके ऊपर फेंक दी। मैरिज पैलेस का ड्राइवर बीच बचाव करने आया तो उसे भी कुर्सी फेंककर मारने लगे।
Trending
- हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
- धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
- ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
- इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
- लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’
- विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
- पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
- प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

