कोरबा। कोरबा जिले में एक बार फिर से गोली चलने की घटना से हड़कप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने बाइक सवार एक युवक पर फायरिंग कर दी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना जिले के दूरस्थ क्षेत्र कोरबी की है। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार, कोरबी चौकी के बुढ़ापारा इलाके में देर रात 24 वर्षीय कृष्णा पांडे पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। युवक बाइक से कहीं जा रहा था तभी उस पर गोली चलाई गई। गोली युवक की पीठ में रीढ़ की हड्डी के पास लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत कटघोरा के जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उसे दूसरे जगह रेफर कर दिया गया है। घायल युवक को गोली किसने मारी वह देख नहीं पाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
वहीं एक दिन पहले कोरबा के एसएस प्लाजा स्थित अमृता ज्वैलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी को भी घर में घुसकर नकाबपोश लुटेरों ने गोली मारी थी और गाड़ी लूटकर फरार हो गए थे। व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।
Trending
- बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
- युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
- मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
- धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
- भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
- आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
- छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
- सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

