Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»कोहरे व शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत
    राष्ट्रीय

    कोहरे व शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 30 दिसंबर 2024। पहाड़ों से आ रही बर्फ सी ठंडी हवाओं ने मैदानों में कंपकंपी बढ़ा दी हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश समेत समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है।
    घने कोहरे के चलते कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से शून्य तक दर्ज की गई। दिल्ली में पालम एयरपोर्ट पर साढ़े नौ बजे दृश्यता 350 मीटर दर्ज की गई। इससे सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा।
    वहीं, श्रीनगर को छोड़कर उड़ानों पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
    अनुमान है कि दो से तीन दिन तक ऐसी ही कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है। पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में कोहरा के साथ शीतलहर का प्रकोप रहेगा।
    मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, बलिया और फुरसतगंज में दृश्यता शून्य रही। आगरा में ताजमहल घने कोहरे में छिप गया।
    पंजाब के पटियाला और हरियाणा के अंबाला में भी दृश्यता शून्य रही। हालांकि, दिन निकलने के साथ कुछ स्थानों पर धूप खिली और आसमान साफ हुआ। राजस्थान के गंगानगर, बीकानेर में दृश्यता 50 मीटर से कम और अजमेर में शून्य रही। वहीं, माउंट आबू में पारा शून्य पर आ गया है।
    पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और राजस्थान में सोमवार तक सुबह-शाम कई जगह घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। उधर, उत्तराखंड में कई जगह भारी बारिश हुई।
    पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से लकदक
    पहाड़ी राज्यों में हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान -8.0, गुलमर्ग में -8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
    लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री नीचे चला गया है। वहीं, हिमाचल में तांबो में न्यूनतम तापमान -12.3, कुकुमसेरी में -7.0 डिग्री दर्ज किया गया। शिमला में तापमान 3.4 डिग्री रहा।
    हिमाचल में 340 सड़कें बंद, फंसे हैं सैकड़ों वाहन
    हिमाचल में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा 340 सड़कें बंद हैं। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला और चंबा में सैंकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा भी बंद है। जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड में ऊंचाई वाले हिस्सों में लोग फंस गए हैं।
    दिल्ली में पारा चढ़ा पर ठिठुरन बढ़ी
    राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद ठंडी हवाओं के चलते ठंड से राहत नहीं मिली और लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। कई इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…

    May 5, 2026

    निशांत कुमार की ‘सद्भाव’ यात्रा, बिगड़ रहा जदयू का आपसी प्रेम?…

    May 5, 2026

    राघव चड्ढा के राष्ट्रपति भवन से निकलते ही पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति से मिले, हलचल तेज

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.