उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गंगा में नहाते समय बड़ा हादसा हो गया. जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गहरे पानी में डूब गए. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उनको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक कि मौत हो गई, जबकि दो युवक अब भी लापता हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच कर लापता युवकों की तलाश कर रही है. मामला कड़ाधाम थाना के बाजार घाट का है. सभी कड़ाधाम थाना के दारानगर के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है है कि जेके मिश्रा के पिता मनमोहन मिश्रा की 10 दिन पहले मौत हो गई थी. जिसमें आज शुद्ध कार्यक्रम के लिए परिवार सहित सभी लोग गए हुए थे, तभी गंगा में नहाते समय गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे.
मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह जेके मिश्रा और शिखर मिश्रा को गंगा से बाहर निकल कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जेके मिश्रा ( 50 ) की मौत हो गई. जबकि जय जनर्दन मिश्रा और छोटू मिश्रा अभी लापता हैं. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच कर लापता हुए दो लोगों की तलाश कर रही है. वहीं इस घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
मामले में DSP अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि चार लोग गंगा डूब गए थे, जिसमें 2 लोगों सुरक्षित निकाल लिया गया. इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की मौत हो गई, एक सुरक्षित है, वहीं 2 लोगों की अभी तलाश जारी है.
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

