Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
    • कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
    • सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
    • राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
    • क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
    • विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»गरियाबंद : कलेक्टर ने विभिन्न केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
    छत्तीसगढ़

    गरियाबंद : कलेक्टर ने विभिन्न केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान केंद्रों में सुनिश्चित की जा रही व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    गरियाबंद। जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन – 2025 के लिए सभी तैयारियां की जा रही है। मतदान केंद्रों में भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज गरियाबंद नगर पालिका क्षेत्र में स्थित विभिन्न केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र मंगल हटरी में मतदाताओं में मतदान की महत्ता व मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए जाबो गरियाबंद जागब वोटर कार्यक्रम अभियान के तहत, आम नागरिकों के लिए डेमो ईवीएम और वीवीपेट के प्रदर्शन के लिए जानकारी देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी वार्डो के सार्वजनिक स्थलों में इसका प्रदर्शन कर प्रचार प्रसार करें। ताकि अधिक से अधिक वोटर पहुंचकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सके। लेकिन नगर पालिका परिषद के सीएमओ एवं एआरओ श्री गिरीश चन्द्रा द्वारा व्यवस्थित रूप से वीवीपेट एवं ईवीएम का प्रदर्शन नहीं करने पर गहरी नाराजगी जताते हुए उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार- प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक मतदाता जागरूक होकर मतदान दिवस के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
    कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के मतदान केंद्रों में पहुंकर मतदान के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि मतदान केंद्रों में सभी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय आदि क्रियाशील रहे, जिससे मतदाताओं को मतदान करने में सहूलियत हो। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैम्प एवं व्हीलचेयर रखने के स्थान पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। साथ ही मतदान केन्द्र में निकाय का नाम, वार्ड का नाम, मतदान केन्द्र क्रमांक एवं नाम मतदान केन्द्र में सम्मिलित क्षेत्र, मतदान तिथि, मतदान का समय, कुल मतदाता महिला एवं पुरूष की संख्या प्रदर्शित करने के निर्देश दिये।
    कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नगरीय निकाय निर्वाचन गरियाबंद के लिए मंगल भवन में बनाएं जा रहे सामग्री वितरण कक्ष, स्ट्रॉग रूम एवं मतगणना कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थलों पर साइनेज बोर्ड एवं फ्लेक्स लगाने के निर्देश दिये। साथ ही मंगल भवन में पर्याप्त मात्रा में बिजली, कुलर, टेबल सेटअप कर नम्बरिंग करने को कहा। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण

    August 7, 2026

    क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.