Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
    • अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
    • पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
    • 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
    • ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
    • दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
    • “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
    • सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच का आरक्षण 28 को
    कोरबा

    ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच का आरक्षण 28 को

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा 23 दिसंबर 2024/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के लिये प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही की सूचना जारी कर दी गई है। पंचायतों के आम निर्वाचन के लिये जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के सदस्य/अध्यक्ष एवं सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड के पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन/आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। जिला पंचायत कोरबा के निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों के लिये आबंटन/आरक्षण की कार्यवाही 29 दिसंबर रविवार को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट कोरबा सभाकक्ष में होगा।
    इसी प्रकार जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्य के लिये भी आबंटन/आरक्षण की कार्यवाही 29 दिसंबर रविवार को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट कोरबा सभाकक्ष में होगा। कोरबा जनपद पंचायत में शामिल सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण की कार्यवाही 28 दिसंबर शनिवार को प्रातः 10ः30 बजे से जनपद पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में होगी। करतला जनपद की ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों का आरक्षण की कार्यवाही 28 दिसंबर को सुबह 10ः30 बजे से करतला जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में होगा। कटघोरा जनपद पंचायत में शामिल सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण की कार्यवाही 28 दिसंबर को सुबह 10ः30 बजे से कटघोरा जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में होगा। पाली जनपद की ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों का आरक्षण कार्यवाही 28 दिसंबर को सुबह 10ः30 बजे से पाली जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में होगा और पोड़ीउपरोड़ा जनपद की ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों का आरक्षण 28 दिसंबर को सुबह 10ः30 बजे से पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में होगा। उपरोक्त आरक्षण की कार्यवाही में साक्ष्य के रूप में आम नागरिक उपस्थित हो सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर

    July 25, 2026

    सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

    July 25, 2026

    राज्यसभा में उठी छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओ पर सवाल, रेल मंत्री ने सांसद लक्ष्मी वर्मा को बताया रेल परियोजनाओं का काम प्रगति पर हैं

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.