Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
    • अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
    • मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
    • हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
    • मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
    • जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
    • Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation
    • ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»घर पर हुई पत्थरबाजी ने बढ़ाई अल्लू अर्जुन की चिंता
    मनोरंजन

    घर पर हुई पत्थरबाजी ने बढ़ाई अल्लू अर्जुन की चिंता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ‘पुष्पा 2’ एक्टर अल्लू अर्जुन की मुश्किलें हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं। हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद से ही अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। अल्लू अर्जुन के बाद अब अभिनेता का परिवार भी इस मामले में परेशानियों का सामना कर रहा है। रविवार को बदमाशों के एक समूह ने अल्लू अर्जुन के आवास पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। घटना के दौरान परिसर के अंदर घुसकर इन बदमाशों ने तोड़फोड़ की, जिससे अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित आवास पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना ने अल्लू अर्जुन को भी काफी परेशान कर दिया है और अब लगता है अभिनेता को अपने परिवार की भी चिंता सताने लगी है। इस घटना के बाद अभिनेता ने परिवार को लेकर बड़ा कदम उठाया है।
    अल्लू अर्जुन ने घर में हुए हमले के बाद बच्चों अल्लू अरहा और अल्लू अयान को हैदराबाद के अपने घर से किसी दूसरी जगह भेज दिया है। संध्या थिएटर के बाहर मची भगदड़ में मरने वाली महिला के लिए न्याय की मांग कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों ने रविवार को अल्लू अर्जुन के घर के बाहर तोड़फोड़ की। इन हमलावरों की पहचान उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्रवाई समिति (ओयू-जेएसी) के सदस्यों के रूप में की गई है, जिन्होंने तेलुगु सुपरस्टार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। हमले के बाद, अल्लू अर्जुन ने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।
    अल्लू अर्जुन के बच्चों का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें अल्लू अरहा और अल्लू अयान को परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ कार में बैठते और घर से बाहर निकलते देखा जा सकता है। दूसरी तरफ इस हमले के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस भी गुस्साए हुए हैं। सोशल मीडिया के जरिए तेलुगु सुपरस्टार के फैंस ने उन्हें लेकर अपना समर्थन जाहिर किया और उनके घर पर हुए हमले को लेकर नाराजगी जाहिर की, जिसके चलते सोशल मीडिया पर भी अभिनेता का नाम ट्रेंड करने लगा।
    हालांकि अल्लू अर्जुन ने अभी तक अपने घर के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन और हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनके पिता और फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद ने जरूर रविवार रात मीडिया से बात की और उनके घर पर हमले को को लेकर चिंता और नाराजगी जाहिर की। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को बिलकुल भी बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी

    August 4, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    गंभीर चोट के बाद Rashmika Mandanna ने बताया अब कैसी है उनकी हालत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.