चिरमिरी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बीते एक सप्ताह से एक बाघिन के विचरण के बीच चिरमिरी क्षेत्र के लोग दहशत में थे। इसी बीच सोमवार को बाघिन चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में पहुंच गया, जिसके बाद वन विभाग के अमले व पशु चिकित्सकों की टीम की सहयोग से बाघिन को ट्रैंक्यूलाइज किया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ बाधिन के एक झलक पाने के लिए वनकर्मियों के पीछे-पीछे चल रही थी।
बाघिन को स्ट्रेचर में लाया गया, फिर पिंजरे में बंद कर दिया गया। वन संरक्षक वन्य प्राणी सरगुजा केआर बढ़ई ने बताया कि हमारे अधिकारी-कर्मचारियों की टीम लगातार एक सप्ताह से बाघिन पर सतत निगरानी बनाए हुए थे, जिसे हमारी विभाग के टीम के साथ लोगों के सहयोग से बाघिन को सुरक्षित टेकुलाईज कर लिया गया, जिसे पिंजरे में बंद कर किसी टाईगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा गया।
घंटों मशक्कत के बाद पकड़ में आई
जानकारी के अनुसार, विगत एक सप्ताह से एमसीबी जिले में एवं कुछ दिनों से चिरमिरी क्षेत्र में बाघिन टी 200 का विचरण हो रहा था, जिसे लेकर वन विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों की लगातार नजर बनी हुई थी। बाघिन की सुरक्षा को लेकर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हमेशा चिंतित रहते थे। सोमवार को बाधिन चिरमिरी निगम क्षेत्र के हल्दीबाड़ी स्थित गोल दफाई पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद विभाग के द्वारा योजना बनाई और घंटों मशक्कत के बाद बाघिन को अंततः सफलतापूर्वक ट्रैंक्यूलाइज करने में विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को सफलता प्राप्त हुई। पकड़े गए बाघिन में कॉलर आईडी भी लगाया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर होगी भर्ती
- बलौदा बाजार में धनतेरस के दिन भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…
- छत्तीसगढ़: सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, रामगोपाल अग्रवाल से की मुलाकात…
- प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से की मुलाकात
- छत्तीसगढ़: सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद…
- देश में चीनी की कीमतों में अभी हाल ही में कुछ नरमी देखी गई थी कि अब फिर से इसके महंगे होने की बातें आने लगी सामने…
- RJD अध्यक्ष लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
- BREAKING: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में लगी आग, चारों ओर धुंआ-धुंआ…

