Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ महाविद्यालय को नैक ग्रेडिंग में मिला बी प्लस
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ महाविद्यालय को नैक ग्रेडिंग में मिला बी प्लस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन समिति (नैक) द्वारा महाविद्यालय का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन में समिति ने महाविद्यालय के सभी पहलुओं का मूल्यांकन करने के पश्चात शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय को बी प्लस ग्रेड प्रदान किया है।
    नैक ग्रेडिंग समिति छत्तीसगढ़ महाविद्यालय की शैक्षिक प्रक्रियाओं में संस्था का प्रदर्शन, पाठ्यक्रम चयन एवं कार्यान्वयन, शिक्षण अधिगम एवं मूल्यांकन तथा छात्रों के परिणाम, संकाय सदस्यों का अनुसंधान कार्य एवं प्रकाशन, बुनियादी सुविधाएँ तथा संसाधनों की स्थिति, संगठन, प्रशासन व्यवस्था, आर्थिक स्थिति तथा छात्र सेवाएँ के आधार पर मूल्यांकन कर ग्रेड प्रदान करती है। महाविद्यालय के लिए यह हर्ष का विषय है कि शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय ने पूर्व की ग्रेडिंग से एक ग्रेड ऊपर स्थान प्राप्त किया। पूर्व में वर्ष 2019 में नैक द्वारा महाविद्यालय को बी ग्रेड दिया गया था। महाविद्यालय सदस्यों ने ग्रेडिंग मूल्यांकन हेतु सभी क्राइटेरिया को ध्यान में रखते हुए विगत वर्षों से अथक प्रयास किए एवं सभी क्राइटेरिया में अंक प्राप्त किए हैं। महाविद्यालय की ग्रेडिंग सुधारने से महाविद्यालय में हर्षाेल्लास व्याप्त है। नैक ग्रेडिंग समिति में अध्यक्ष प्रोफेसर चिंता सुधाकर, समन्वयक श्री नावेद जमाल एवं सदस्य श्रीमती बेगम अख्तर थी।
    नैक ग्रेडिंग समिति ने महाविद्यालय मूल्यांकन के प्रथम दिवस में समिति ने प्राचार्य, आइक्यूएसी एवं विभागों के प्रस्तुतीकरण देखें। उसके बाद छात्रों एवं पालकों से मुलाकात कर उनसे जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय द्वारा प्राप्त उपलब्धियां की समिति ने भूरी भूरी प्रशंसा की एवं महाविद्यालयों में विकास की संभावनाओं पर चर्चा भी की। प्रथम दिवस के अंत में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से समिति अभिभूत हो गई एवं खुद को छात्र-छात्राओं के साथ समन्वय करने से रोक नहीं पाए।
    शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय भ्रमण के दूसरे दिन समिति ने महाविद्यालय परिवार के साथ बैठक की एवं विधि विभाग के पांच छात्रों के न्यायाधीश परीक्षा में चयन का परिणाम जानकर नैक समिति ने महाविद्यालय की प्रशंसा की। समिति ने महाविद्यालय के प्रत्येक विभाग का मूल्यांकन कर वहां उनकी तैयारी का जायजा लिया और विभागों द्वारा तैयार रजिस्टर एवं शोध कार्यों की जानकारी प्राप्त ली। द्वितीय दिवस के अंत में एग्जिट मीटिंग में समिति ने महाविद्यालय की रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपी एवं उद्बोधन में महाविद्यालय को बेहतर ग्रेडिंग के लिए शुभकामनाएं दी। लगभग दो हफ्तों में नैक द्वारा ग्रेडिंग का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें ग्राफिक एनालिसिस के अनुसार निरीक्षण के दौरान सर्वाधिक अंक प्राप्त हुए। बेहतर ग्रेडिंग के लिए प्राचार्य डॉ तपेशचंद्र गुप्ता ने महाविद्यालय परिवार को बधाई दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.