छत्तीसगढ़बिलासपुर

छूटे हुए उम्मीदवार 15 को करा सकते हैं दस्तावेज सत्यापन

बिलासपुर, 7 जनवरी 2025/जिला कार्यालय की राजस्व स्थापना के तहत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की भर्ती के लिए जारी प्रक्रिया अंतर्गत मेरिट सूची अनुसार वाहन चालक पद हेतु छूटे हुए उम्मीदवार 15 जनवरी 2025 तक अपने दस्तवेजों का सत्यापन करा सकते हैं। गौरतलब है कि राजस्व स्थापना के तहत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती हेतु वाहन चालक के पद हेतु प्रकाशित मेरिट सूची में अंकित अभ्यर्थियों को मेरिट सूची अनुसार पदवार, आरक्षणवार दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचना पत्र के माध्यम से दिनांक 31 दिसम्बर, 2024 को उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया था। किन्हीं कारणों से अनुपस्थित अभ्यर्थियों को पुनः दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित होने हेतु 15 जनवरी 2025 की तिथि नियत की गई है। उपरोक्त तिथि को सूचना पत्र के माध्यम से सूचित अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाणपत्रों की मूल प्रति, स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ आधार कार्ड साथ लेकर कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर के कक्ष कमांक 43 में कार्यालयीन समय प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.30 बजे के मध्य उपस्थित होवें। दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के मेरिट क्रम के अनुसार विज्ञापन में जारी आरक्षण नियमों के अनुसार भर्ती हेतु चयन सूची का प्रकाशन किया जायेगा। दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित अभ्यर्थियों का नाम मेरिट सूची से विलोपित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button