Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची, शासकीय सेवाओं में नियुक्ति का रास्ता साफ
    • दक्षिण एशिया से सेशेल्स तक, भारत ने अपनी अंतरिक्ष कूटनीति का बढ़ाया दायरा
    • सरकारी नौकरी का बदला नियम : अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर, जानिए क्या-क्या हुआ बदलाव
    • कांग्रेस हाईकमान ने एआईसीसी में किया बड़ा फेरबदल, जगदीश चंद्र को बनाया UP का नया एआईसीसी सचिव
    • “यही बात BJP और RSS को भी समझाएं”, मोहन भागवत के Gen-Z वाले बयान पर अभिजीत दीपके का पलटवार
    • चलती कार में आग लगने से युवक की जिंदा जलकर मौत, ड्राइविंग सीट पर मिला कंकाल
    • विंक गर्ल’ प्रिया प्रकाश की ड्रेस बनी चर्चा का विषय, ‘भगवा पहनने पर हुआ बवाल, लोगों की सोच पर उठे सवाल
    • SC/ST आरक्षण पर केंद्र की अहम दलील, कहा- सिर्फ आय नहीं, सदियों का भेदभाव भी मायने रखता है
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»जांजगीर-चांपा में जिला प्रशासन की तत्परता से रोका गया बाल विवाह
    छत्तीसगढ़

    जांजगीर-चांपा में जिला प्रशासन की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर, 12 फरवरी 2025। जांजगीर-चांपा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से विकासखंड बलौदा के ग्राम बुड़गहन में एक नाबालिग बालिका का विवाह रोका गया। यह कार्रवाई कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार की गई।
    बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अनिता अग्रवाल एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने पुलिस विभाग के सहयोग से ग्राम बुड़गहन पहुंचकर बालिका के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की, जिसमें उसकी उम्र 17 वर्ष 06 माह पाई गई। चूंकि विवाह की न्यूनतम कानूनी उम्र 18 वर्ष है, इसलिए यह स्पष्ट रूप से बाल विवाह का मामला था।
    बालिका का विवाह 19 फरवरी 2025 को तय किया गया था, जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी थी। टीम ने बालिका, उसके माता-पिता और स्थानीय लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि बाल विवाह न केवल बालिका के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को बाधित करता है, बल्कि यह एक दंडनीय अपराध भी है। अधिकारियों द्वारा दी गई समझाइश के बाद स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बालिका के माता-पिता ने विवाह रोकने पर सहमति व्यक्त की।
    इस कार्रवाई में परामर्शदाता प्रजेश शर्मा, पर्यवेक्षक लता ठाकुर, चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक निर्भय सिंह, भूपेश कश्यप, कोमल जायसवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लक्ष्मी ओग्रे और ग्राम सचिव घासीराम पटेल भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची, शासकीय सेवाओं में नियुक्ति का रास्ता साफ

    August 7, 2026

    सरकारी नौकरी का बदला नियम : अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर, जानिए क्या-क्या हुआ बदलाव

    August 7, 2026

    राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.