रायपुर 06 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय आम चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह के निर्देशन तथा जाबो कार्यक्रम के नोडल विश्वदीप के मार्गदर्शन में जाबो (जागव बोटर) कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर शहर स्थित सेंट विंसेंट पैलोटी कॉलेज के युवा मतदाताओं को स्थानीय चुनाव के महत्व एवं उनके वोट की महत्ता समझाई गई तथा उन्हें ईवीएम मशीन से मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई ताकि उनका मतदान और ईवीएम को लेकर विश्वास बढ़े। इस दौरान एक ईवीएम मशीन से महापौर एवं पार्षद दो प्रतिनिधियों के लिए मतदान की प्रक्रिया को प्रचारित करने की शपथ ली गई। साथ ही आगामी निकाय चुनाव में शत् प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य, विभागाध्यक्ष सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Trending
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
- साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार

