Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
    • अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
    • पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
    • 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
    • ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
    • दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
    • “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
    • सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»जिला प्रशासन का “आरंभ” तैयार
    छत्तीसगढ़

    जिला प्रशासन का “आरंभ” तैयार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर 11 दिसंबर 2024। नव उद्यमियों के लिए एक अच्छी खबर है। जिला प्रशासन द्वारा नवनिर्मित को-वर्किंग स्पेस “आरंभ” से युवाओं को स्टार्टअप में बड़ी मदद मिलेगी। सर्वसुविधा युक्त इस उपयुक्त स्थान में बैठकर युवा अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयों में पहुंचा सकेंगे। यहां प्राइवेट केबिन, मिनी आडिटोरियम, वीडियो शूटिंग के लिए भी अलग-अलग स्पेस है। साथ ही हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था के साथ कैफेटेरिया की व्यवस्था है।
    वर्तमान में कई स्टार्टअप कंपनियां सर्वसुविधा युक्त को-वर्किंग स्पेस में बैठकर अपने बिजनेस को बढ़ाने में लगे हुए है। सोशल सेलर टेक्नोलाॅजी कंपनी से जुड़ी सुश्री अर्पिता हरिहरनो का कहना है कि यह को-वर्किंग स्पेस स्टार्ट के लिए बहुत ही उपयुक्त स्थान है। यहां पर हर तरह की सुविधाएं एक आॅफिस जैसा उपलब्ध है। मीटिंग के लिए, अलग से केबिन की सुविधा भी है। अच्छे वातावरण के बीच में यह स्थान है और इससे बिजनेस को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिल रही है। इस नवाचार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद देते है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा शहर के बीच में इस तरह की सुविधा देने के लिए आभार जताते है। इस वर्किंग स्पेस में कंपनी के स्टाॅफ भी बैठकर बेहतर तरीके से काम-काम कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट 48 लाख रुपए तैयार किया गया है।
    किराए के ऑफिस से बेहतर हैं को-वर्किंग स्पेस, महानगरों जैसा ऑफिस है तैयार
    स्टार्टअप शुरू करने वाले सुमीत जैन बताते हैं कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहली बार महानगरों की तर्ज पर युवाओं के लिए वर्किंग स्पेस तैयार किया गया है। यहां स्टार्टअप से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही महानगरों जैसे ऑफिस तैयार किया गया है। वे कहते हैं कि शहर के बीच में ऐसे वर्किंग स्पेस हमारे के लिए बहुत ही फायदेमंद है और शांत वातावरण के बीच में एक बेहतर माहौल में हमें काम करने का अवसर मिल रहा है। साथ ही किराए के ऑफिस से बेहतर यह ऑफिस है। जहां किसी भी तरह का कोई भी चीज खरीदकर लाने की जरूरत नहीं है। टेबल, कुर्सी से लेकर सबकुछ एक ही स्थान पर उपलब्ध है।
    जानें आरंभ में क्या-क्या मिल रही सुविधाएं
    मीटिंग के लिए मिनी आडिटोरियम बनाए गए है। जहां पर टेबल-कुर्सी भी उपलब्ध है। मीटिंग रूम की सुविधा, वीडियो शूटिंग रूम, कैफेटेरिया, पार्किंग स्पेस कार एवं बाइक, प्राइवेट केबिन, हाईस्पीड इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरा, फायर सिक्योरिटी, एसी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर

    July 25, 2026

    सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

    July 25, 2026

    राज्यसभा में उठी छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओ पर सवाल, रेल मंत्री ने सांसद लक्ष्मी वर्मा को बताया रेल परियोजनाओं का काम प्रगति पर हैं

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.