कोरबा 27 दिसंबर 2024/ कटघोरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम जुराली में ग्रामीणों के गतिरोध के कारण बिलासपुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग 130 का निर्माण कार्य रुका हुआ है। इस गतिरोध को देखते हुए ग्रामीणों के उचित मुआवजा का निराकरण किए जाने हेतु जुराली ग्राम में भूमि की अवैध खरीदी बिक्री रजिस्ट्री, नामांतरण, बंटवारा कार्य पर प्रतिबंधित लगाया गया है।
जुराली में कुल 80 कृषक प्रभावित हुए हैं जिनकी जमीन को राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए प्रशासन द्वारा अधिग्रहण किया गया है। धारा 3(।) के तहत 18 सितंबर 2018 को प्रकाशन कराया गया है। इसके पूर्व कार्यालयीन पत्र क्रमांक 4163- 64, दिनांक 09 मार्च 2018 के द्वारा प्रभावित ग्राम में खरीदी बिक्री रजिस्ट्री, नामांतरण, बंटवारा प्रतिबंधित किया गया था। प्रतिबंध लगाने के उपरांत ग्राम जुराली के प्रकरण में अवॉर्ड पारित होने की तिथि तक हुए खरीदी,बिक्री ,रजिस्ट्री, नामांतरण, बंटवारा की तथ्यात्मक जानकारी निर्धारित प्रपत्र में उक्त अवधि में पदस्थ रहे सक्षम अधिकारी भू अर्जन कटघोरा एवं उप पंजीयक कटघोरा, तहसीलदार कटघोरा/पोड़ी उपरोड़ा, संबंधित राजस्व निरीक्षक, पटवारी से मंगाई गई है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने संबंधित अधिकारियों को उपरोक्त जानकारी नाम एवं पदनाम सहित तत्काल जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जुराली गाँव के प्रभावित 80 कृषको के अंतर्गत जमीन की खरीदी, बिक्री, रजिस्ट्री, नामांतरण नियम विरुद्ध पाए जाने पर सम्बन्धितों पर कार्यवाही की जाएगी।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
