कौशांबी 12 दिसम्बर 2024। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक प्रेमी जोड़े ने समाज और जाति के बंधनों की वजह से चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना सैनी थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा गांव के पास की है, जहां बुधवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे रसूलपुर अझुवा के रहने वाले शनि सरोज (20) और उमा देवी (18) ने मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि शनि और उमा पिछले कई सालों से एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे. लेकिन दोनों अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते थे, जिसके चलते उनके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे. परिजनों ने उनके मिलने-जुलने पर भी रोक लगा दी थी. मौके पर ट्रेन की टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए. सूचना मिलते ही सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों की पहचान की. पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Trending
- ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…
- रायपुर – रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार
- ‘साड़ी गोज ग्लोबल’: न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग…
- क्या आपने कभी सोचा है कि हर वैदिक मंत्र के आखिर में ‘शांति’ शब्द तीन बार क्यों आता है?
- सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश
- झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
- ट्रंप की सख्ती, अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकार्ड गिरावट
- TMC के बागी सांसदों को SC ने जारी किए नोटिस

