पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है. जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों का मौसम भी बदल गया है. मध्य प्रदेश में ठंड और शीतलहर के चलते स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है.
स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पहले भोपाल और अब ग्वालियर जिले में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का टाइम बदला गया है. ग्वालियर में नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से से खुलेंगे.
मध्य प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कोहरे और तापमान के उतार-चढ़ाव को देखते हुए ग्वालियर के स्कूल खुलने का समय बढ़ा दिया गया है. शीतलहर के चलते कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में साफ कहा गया है कि 8वीं तक के सभी स्कूल 16 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक सुबह 9 बजे खुलेंगे. यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों सहित सीबीएसई और आईसीएसई पर लागू होगा. इसके अलावा आंगनबाड़ियों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगा.
Trending
- आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
- मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
- हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
- जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
- Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation
- ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप

