यूपी के लखीमपुर खीरी में जिले में एक युवक को सड़क किनारे घायल सांप दिखाई पड़ा. उसे देखकर युवक का दिल पसीज गया. वह सांप को उठाकर सीधे जानवरों के अस्पताल पहुंच गया. जहां डॉक्टर ने सांप का इलाज किया और उसे टांके लगाए.
पूरा मामला लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र का है जहां मुकुंदा गांव में रहने वाले कुंज बिहारी ने एक घायल सांप का रेस्क्यू कर मानवता की मिसाल पेश की है. कुंज बिहारी अपनी जान की परवाह किए बिना सड़क किनारे घायल पड़े ‘घोड़ा पछाड़’ सांप को लेकर जिला पशु चिकित्सालय पहुंचे फिर डॉक्टर से उसके इलाज की गुहार लगाई. जिसके बाद मौके पर मौजूद डॉक्टर ने सांप का इलाज शुरू किया. जिला पशु चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा ने घायल सांप को 10 टांके लगाए और मलहम पट्टी किया. उन्होंने फिर से सांप को लाने को कहा है कि ताकि टांके काटे जा सके और फाइनल ट्रीटमेंट दिया जा सके.
Trending
- छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव
- छत्तीसगढ़ी कला को मिलेगी ग्लोबल पहचान: 21 अगस्त को धमतरी में सजेगा ‘जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला’
- वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
- माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत
- रायपुर-WRS कॉलोनी के तालाब में 24-25 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी …
- अभनपुर में चौकीदार की संदिग्ध मौत: तालाब किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका…
- अडोबी के इंजीनियरिंग डायरेक्टर गौरी शंकर रवींद्रन 10 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Adobe के इंजीनियरिंग डायरेक्टर…
- अमरीका ने चीन को अपने ही प्रभुत्व को चुनौती देने में कैसे मदद की

