दंतेवाड़ा, 3 जनवरी 2025। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी विज्ञप्ति अनुसार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत दंतेवाड़ा जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में व्यय लेखा संपरीक्षण कार्यक्रम की तिथियां जारी कर दी गई है। इसके अनुसार नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा पूर्वाह्न ( समय 10 बजे), नगर पंचायत गीदम, पूर्वाह्न (समय 10.30 बजे), नगर पंचायत बारसूर, दोपहर (समय 12 बजे), नगर पालिका परिषद किरन्दुल, अपरान्ह (समय 4.30 बजे), नगर पालिका परिषद बड़े बचेली अपरान्ह (समय 3 बजे), में प्रथम व्यय लेखा संपरीक्षण 3 फरवरी तथा द्वितीय संपरीक्षण 8 फरवरी का दिन निर्धारित किया गया है। इसके तहत सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से व्यय लेखा रजिस्टर, समस्त दस्तावेज, बिल व्हाउचर्स के साथ उपस्थित रहेंगे।
Trending
- धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
- कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
- सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
- राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
- क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
