दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान सभी पार्टियां लोकलुभावन घोषणाएं कर रही हैं. इस बीच, कांग्रेस ने बुधवार (8 जनवरी) को जीवन रक्षा योजना की घोषणा की, अगर वह सत्ता में आ जाएगी तो इसे लागू करेगी. इस योजना के तहत प्रत्येक नागरिक को 25 लाख तक मुफ्त चिकित्सा मिलेगी.
गारंटी का ऐलान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया, जिसमें दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी उपस्थित थे. गहलोत ने कहा कि राजस्थान एकमात्र राज्य है जहां सभी को 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है, इसलिए इसे सभी राज्यों में लागू करना चाहिए.
गहलोत ने कहा कि ध्रुवीकरण कर चुनाव जीता जा सकता है लेकिन देश का विकास नहीं किया जा सकता है, “अगर राजस्थान सरकार ऐसा कर सकती है तो भारत सरकार पूरे देश में इसे लागू क्यों नहीं कर सकती? हम चाहते हैं कि शीला दीक्षित का दौर वापस आए और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना बढ़ती जा रही है.”
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

