Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर में10 और 13 मई को आईपीएल मैच आयोजित टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम: मैच से पहले फर्जी वेबसाइट्स से ठगी शुरू…
    • आवेदन के चंद घंटों में कौशिल्या को मिला आयुष्मान कार्ड, खिले चेहरे
    • सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
    • भारत-पाक सीमा पर ना टॉर्च जलेगी और ना मोबाइल चलेगा, गाने बजाने पर भी प्रतिबंध
    • रात में अकेली निकलने वाली महिलाओं कि परेशानी जानने के लिए भेष बदलकर बस स्टॉप पहुंचीं IPS बी. सुमति, 40 मनचलों ने छेड़ा…
    • कैदी और महिला अधिकारी की लव स्टोरी, 14 साल जेल में रहे धर्मेंद्र सिंह ने फिरोजा खातून से की शादी
    • BJP में जाने के दावों पर खुलकर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी!
    • मौलवी की झाड़-फूंक की आड़ में शर्मनाक करतूत, आरोपी को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»देवउठनी एकादशी पर बने हैं ये उत्तम योग
    धर्म आस्था

    देवउठनी एकादशी पर बने हैं ये उत्तम योग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देवउठनी एकादशी का पावन पर्व 12 नवंबर 2024 को मनाया जा रहा है। इस दिन को बेहद खास माना जाता है क्योंकि, इस दिन भगवान विष्णु 4 माह की योगनिद्रा के बाद जागृत होते हैं। भगवान विष्णु के जागने के बाद विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है। साल 2024 में देवउठनी या देवउत्थान एकादशी के दिन कुछ शुभ योगों का भी निर्माण हुआ है। देवउठनी एकादशी के बाद नवंबर-दिसंबर माह में कई तिथियां ऐसी होंगी जिनमें शुभ मांगलिक कार्य करना उत्तम माना जाएगा। आज हम आपको इन्हीं तिथियों के बारे में जानकारी देंगे और साथ ही बताएंगे कि देवउत्थान एकादशी के दिन इस बार कौन-कौन से शुभ योग बने हैं।
    देवउठनी एकादशी पर शुभ योग
    हिंदू पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी 2024 के दिन रवि और सर्वार्थ सिद्धि नामक 2 शुभ योग बने हैं। यह दोनों ही योग बेहद शुभ और मंगलकारी माने जाते हैं। रवि योग का निर्माण 12 नवंबर की सुबह 6 बजकर 42 मिनट से 7 बजकर 52 मिनट तक हुआ था। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग 12 नवंबर की सुबह 7 बजकर 52 मिनट से शुरू हुआ था और ये पूरा दिन पार करके अगले दिन सुबह 5 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इन शुभ योगों में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए अब जान लेते हैं कि, नवंबर और दिसंबर के महीने में मांगलिक कार्यों के लिए शुभ तिथियां कब-कब हैं।
    नवंबर और दिसंबर के महीने में मांगलिक कार्यों के लिए शुभ तिथियां
    देवउत्थान एकादशी के बाद शुभ मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। हालांकि, इसके बाद भी पंचांग के जरिए शुभ तिथियों की गणना की जाती है। ज्योतिषीय जानकारों के अनुसार, नवंबर के महीने में मांगलिक कार्यों के लिए 11 शुभ तिथियां हैं वहीं दिसंबर के महीने में 6 दिन मांगलिक कार्यों को करने के लिए उत्तम रहेंगे। वहीं देवउत्थान एकादशी के दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है, क्योंकि इस दिन को अबूझ तिथि के रूप में जाना जाता है। यानि इस दिन किसी भी कार्य को करने के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती।
    नवंबर में शुभ तिथियां- 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 नवंबर।
    दिसंबर में शुभ तिथियां- 04, 05, 09, 10, 14 और 15 दिसंबर।
    देवउत्थान एकादशी के बाद ये वो तारीखें हैं जिनमें आप विवाह के साथ ही मुंडन, गृह प्रवेश, वाहन की खरीदारी और अन्य शुभ मांगलिक कार्य कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सावन में दिखेगा अद्भुत आकाशीय नजारा…

    May 7, 2026

    12 मई को तेलुगु हनुमान जयंती? सही तिथि और पूजा विधि 

    May 7, 2026

    खुशबुओं की दुनिया में काफी जाने पहचाने नाम हैं ‘ इत्र ‘ और ‘ऊद’ लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके बीच का अंतर क्या है?

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.