नर्मदापुरम. देश दुनिया में विख्यात मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में अपने दोस्तों के साथ घूमने आई मेडिकल कॉलेज की छात्रा की तबीयत खराब होने पर अचानक मौत हो गई. 27 दिसंबर को छात्रा नित्या साहू अपने दोस्तों के साथ पचमढ़ी घूमने आई थी. छात्रा को पचमढ़ी से भोपाल रवाना होना था, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर छात्रा के दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में पचमढ़ी थाना में मर्ग कायम कर मृतक छात्रा का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया. किस बीमारी के कारण छात्रा की मौत हुई है? इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पचमढ़ी थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली कि एक लड़की की मौत हो गई है. तबीयत बिगड़ने पर उसको अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.
राधाकृष्ण मेडिकल कॉलेज भोपाल में पढ़ने वाली नित्या साहू अपनी सहेली मुस्कान और दो लड़कों संग 27 दिसंबर को यहां घूमने आई थी. सोमवार सुबह चारों को वंदे भारत ट्रेन से वापस जाना था, लेकिन जैसे ही सोकर उठी तो बताया कि तबीयत ज्यादा खराब हो गई. दोस्त उसको अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टर ने चेकअप किया और मृत घोषित कर दिया गया. छात्रा के शव का मेडिकल टीम ने पिपरिया में पोस्टमार्टम करवाया गया. पीएम के बाद शव को सुपुर्द किया गया. मामले में आगे जांच जारी है.
Trending
- चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
- तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
- विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
- भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
- बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
- सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
- फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
