हरदा। मध्यप्रदेश के धार और हरदा जिलों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों दुर्घटनाएं शनिवार देर रात हुईं। धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि धार में धरमपुरी-मनावर रोड पर कार और ट्रक की टक्कर में दो बच्चों और एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अली (पांच), फलक (12) और वसीम (24) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज धरमपुरी के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हरदा जिले में टिमरनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदा-इंदौर रोड पर आमकटरा गांव में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान माखन और इमरत के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 25 से 27 वर्ष के बीच है।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
