सुकमा, 21 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर्व की शुरुआत के साथ किसानों में उत्साह का माहौल है। धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू और समयबद्ध बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से आनलाईन टोकन व्यवस्था की भी की गई है। इस प्रणाली से किसानों का समय बच रहा है और व्यवस्था अधिक पारदर्शी हुई है।
ऑनलाइन टोकन से बढ़ी सुविधा
नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा सुकमा गौरव शर्मा ने बताया कि 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि धान विक्रय के लिए किसानों को एक सप्ताह पूर्व ही ऑनलाइन टोकन तुंहर हाथ एप का उपयोग कर या उपार्जन केंद्रों में जाकर टोकन प्राप्त करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली के माध्यम से किसान अब अपने समय का बेहतर प्रबंधन कर रहे हैं। टोकन मिलने से पहले ही धान विक्रय की प्रक्रिया की तैयारी कर पाने से किसानों को सुविधा हो रही है।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
