रायपुर 6 दिसंबर 2024। एक वक्त था जब घर पर बारिश का पानी टपकता था, आंधी-तूफान आने पर छप्पर वाले घर पर रहने से चिंता सताती थी। दामाद और नाती आते थे, तो पक्के मकान और ठहरने की जगह नहीं होने पर दूसरे जगह में ठहराना पड़ता था, लेकिन अब सारी चिंताएं एक पल में दूर हो गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार गठन के बाद राशि खाते में ट्रांसफर की तब। किश्त की राशि खाते में पहुंची और निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। यह कहना है आरंग ब्लाॅक के खमतराई गांव की निवासी राधा बाई साहू का।
राधा बाई साहू कहती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन की। जिस दिन स्वीकृति मिली, उस दिन बहुत खुशी मिली। वे कहती हैं कि एक उम्मीद और एक सपना संजोए थे कि खुद का पक्का मकान कभी बनाना है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना लेकर आए और हर गरीबों को अपना घर बनाने का सपना पूरा होने लगा है।
श्रीमती साहू यह भी बताती है कि आवास निर्माण के लिए किश्त की राशि खाते में पहुंची और दो कमरे, हाॅल, कीचन बनाने में काफी मदद मिली। नए घर का फीता काटकर गृहप्रवेश करके भी बहुत खुशी मिल रही है। खुद का घर एक सपना ही था, लेकिन अब पूरा हो गया। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

