रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए 11 फरवरी को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। 33 जिलों के नगरपालिकाओं में कुल 72.19% मतदान हुआ है। प्रदेश भर में हुए मतदान में पुरुषों का प्रतिशत 73.07%, महिलाओं का 71.66% और तृतीय लिंग का 19.75% दर्ज किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कुछ जिलों में मतदान का प्रतिशत अत्यधिक था। जबकि बिलासपुर, रायपुर जैसे कुछ जिलों में यह काफी कम था। कोरिया जिले ने सबसे अधिक 84.97% मतदान के साथ रिकॉर्ड कायम किया, जबकि गरियाबंद में भी 84.65% मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य में सबसे कम मतदान बिलासपुर जिले में दर्ज किया गया, जहां कुल मतदान 51.37% रहा. वहीं रायपुर में भी मतदान का प्रतिशत कम रहा, जहां 52.75% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुंगेली और गरियाबंद जिलों में तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं ने 100% मतदान किया, जबकि कई जिलों में यह आंकड़ा 0% रहा।
जिलेवार मतदान प्रतिशत
जिला कुल मतदान प्रतिशत
बिलासपुर 51.37%
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 75.58%
मुंगेली 72.53%
जांजगीर-चांपा 77.58%
सक्ती 81.44%
कोरबा 64.04%
रायगढ़ 69.68%
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 78.52%
सूरजपुर 65.70%
बलरामपुर 79.85%
सरगुजा 64.85%
कोरिया 84.97%
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 69.27%
जशपुर 71.40%
रायपुर 52.75%
गरियाबंद 84.65%
बलौदाबाजार 71.30%
महासमुंद 70.48%
धमतरी 76.00%
दुर्ग 68.08%
बालोद 66.90%
बेमेतरा 77.44%
राजनांदगांव 75.80%
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 83.50%
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 80.06%
कबीरधाम 74.10%
बस्तर 70.43%
कोंडागांव 76.31%
दंतेवाड़ा 70.22%
सुकमा 66.97%
कांकेर 81.13%
नारायणपुर 70.71%
बीजापुर 58.71%
Trending
- विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
- वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
- ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
- डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
- Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
- महिलाओं के लिए फ्री बस योजना ; केरल के मंत्री सीपी जॉन के बयान पर बवाल
- बेंगलुरु में रोहित ने लगाई फांसी तो हमीरपुर में नंदिनी ने पी लिया तेजाब
- अमेरिका में गोमूत्र पर पेटेंट, वैज्ञानिकों ने मानी अद्भुत शक्ति
