अम्बिकापुर 29 जनवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन की प्रक्रिया 28 जनवरी को पूर्ण हुई। राजनीतिक दलों की उपस्थिति में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के द्वारा प्राप्त आवेदनों के स्क्रूटनी की कार्यवाही की गई। नामांकन जमा करने के अंतिम तिथि तक नगर पालिका निगम अम्बिकापुर महापौर के लिए कुल 06 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए थे, जिनमें से सभी 06 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए। जिनमें भारतीय जनता पार्टी से मंजूषा भगत, इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ अजय कुमार तिर्की, आम आदमी पार्टी से राजीव लकड़ा, हमर राज पार्टी/निर्दलीय तरूण कुमार भगत, बहुजन समाज पार्टी से प्रकाश कुमार किस्पोट्टा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से माधुरी सिंह सांडिल्य के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं।
वहीं नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के कुल 48 वार्डों हेतु 154 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसमें से 153 प्रत्याशियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए। वार्ड क्रमांक 42 के निर्दलीय प्रत्याशी अजहर खान का नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत किया गया है।
नगर पंचायत लखनपुर में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के भरे गए सभी नामांकन विधिमान्य-
नगर पंचायत लखनपुर हेतु नाम निर्देशन के अंतिम दिन तक अध्यक्ष हेतु 03 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए थे, जिसमें सभी नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। वहीं 15 वार्डों हेतु पार्षद के लिए 36 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए थे, जिसमें सभी नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए।
नगर पंचायत सीतापुर में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के भरे गए सभी नामांकन विधिमान्य-
नगर पंचायत सीतापुर हेतु नाम निर्देशन के अंतिम दिन तक अध्यक्ष हेतु 04 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए थे, जिसमें सभी नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। वहीं 15 वार्डों हेतु पार्षद के लिए 49 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए थे, जिसमें सभी नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए।
Trending
- धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
- कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
- सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
- राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
- क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि

