Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
    • कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
    • सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
    • राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
    • क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
    • विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»नगर निगम दुर्ग : 285 नामांकन पत्रों में से 281 विधिमान्य पाये गये
    छत्तीसगढ़

    नगर निगम दुर्ग : 285 नामांकन पत्रों में से 281 विधिमान्य पाये गये

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग 29 जनवरी 2025/ जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग एवं नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के महापौर/अध्यक्ष/पार्षद पदों हेतु प्राप्त नामांकनों का आज संवीक्षा की गई। नगर निगम दुर्ग के महापौर पद हेतु अलका बाघमार (भारतीय जनता पार्टी) और प्रेमलता पोषण साहू (इंडियन नेशनल कांग्रेस) का नामांकन विधिमान्य पाया गया। निगम क्षेत्र अंतर्गत 60 वार्डों में पार्षद पद हेतु प्राप्त 285 नामांकनों में से 281 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं।
    वार्ड क्रमांक-13, 16, 19 एवं वार्ड 24 के एक-एक प्रत्याशी का नामांकन अस्वीकृत किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार –
    वार्ड क्रमांक -13 से अजित कुमार वैद्य के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दो नाम निर्देशन पत्र क्रमांक – 4 (1) व (2) प्रस्तुत किया गया है। आपत्तिकर्ता संजय कोहले द्वारा प्रस्तुत आपत्ति की सुनवाई की गई। नगर पालिक निगम निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी के लिए निर्वाचक सदर्शिका (जहां इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन अप्रयुक्त की जाये) 2005 छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित निर्वाचक संदर्शिका के अध्याय 7 नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की कंडिका 7.4 नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृति का आधार के कंडिका 7.4.1.1 अनुसार आवेदक द्वारा किसी पार्षद पद के स्थान के लिए किसी अभ्यर्थी ने एक से अधिक वाडों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया गया है, केवल उसी वार्ड के नाम निर्देशन पत्र/पत्रों की संवीक्षा की जानी चाहिए तथा अन्य वार्डाे के लिए प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र सीधे अस्वीकृत कर दिये जाने चाहिए। अतएव उपरोक्त आधार पर अभ्यर्थी का वार्ड 12 में नाम निर्देशन स्वीकृत होने से वार्ड 13 का नाम निर्देशन अस्वीकृत किया गया है।
    वार्ड क्रमांक – 16 से संदीप शर्मा के द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक नाम निर्देशन पत्र क्रमांक 9 (1) प्रस्तुत किया गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र व दस्तावेजों के परीक्षण में प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र अपूर्ण, शपथ पत्र नोटरी नहीं कराया गया है, फोटो अप्राप्त है, विधिमान्य नहीं होने से अस्वीकृत किया गया है।
    वार्ड क्रमांक – 19 से तारा टंडन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में एक नाम निर्देशन पत्र (5) / (1) प्रस्तुत किया गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र व दस्तावेजों के परीक्षण उपरांत निर्देशन पत्र के साथ जाति संबंधी प्रमाण पत्र या शपथ पत्र (घोषणा पत्र) दोनों प्रस्तुत नहीं किये जाने से अस्वीकार किया गया है।
    वार्ड क्रमांक – 24 से शीतल सरवैया के द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक नाम निर्देशन पत्र (3) / (1) प्रस्तुत किया गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र व दस्तावेजों के परीक्षण उपरांत निर्देशन पत्र विधिमान्य नहीं होने से प्रस्तावक के हस्ताक्षर नहीं होने से अस्वीकृत किया गया है।
    नगर पालिक परिषद कुम्हारी में अध्यक्ष पद हेतु सभी 03 नामांकन, अहिवारा में सभी 10 नामांकन, अमलेश्वर में सभी 05 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत धमधा में अध्यक्ष पद हेतु सभी 05 नामांकन, पाटन में सभी 06 नामांकन एवं उतई में सभी 06 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। नगर पालिका परिषद कुम्हारी में पार्षद के सभी 77 नामांकन, अहिवारा में सभी 57 नामांकन, अमलेश्वर में सभी 66 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। नगर पंचायत धमधा में पार्षद पद हेतु सभी 38 नामांकन, पाटन में सभी 39 नामांकन तथा नगर पंचायत उतई पार्षद के सभी 50 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। नगर निगम उप चुनाव-2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड 24 में पार्षद पद हेतु प्राप्त सभी 03 नामांकन, वार्ड 35 में प्राप्त सभी 02 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के वार्ड 32 में पार्षद पद हेतु प्राप्त 02 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड 34 में पार्षद पद हेतु प्राप्त 04 नामांकन में से 01 नामांकन खारिज हुआ है, 03 विधिमान्य पाये गये हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण

    August 7, 2026

    क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.