अबुजा। नाइजीरिया में गैसोलीन के एक टैंकर में भीषण विस्फोट से कई लोगों की मौत हो गई है। कर्मचारियों ने बमुश्किल कई घटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि टैंकर में अचानक विस्फोट के बाद भयंकर आग लग गई।
आग की लपटें कई मीटर ऊंचाई तक उठने लगीं और काला धुआं आसमान में छाने लगा। यह विस्फोट नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में एक गैसोलीन टैंकर में हुआ। विस्फोट होने से कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है।
देश की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक यह विस्फोट शनिवार तड़के नाइजर प्रांत के सुलेजा क्षेत्र के पास हुआ, जब कुछ लोग जनरेटर का उपयोग करके एक टैंकर से दूसरे ट्रक में गैसोलीन स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
माना जा रहा है कि गैस स्थानांतरण के दौरान लीकेज की वजह से यह हादसा हुआ होगा। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही सही कारण बताया जा सकेगा।
आसपास खड़े थे काफी लोग
जिस वक्त यह घटना हुई, उस दौरान मौके पर काफी संख्या में मजदूर और अन्य कर्मचारी उसके आसपास ही खड़े थे। इस वजह से अधिकांश लोग इसकी चपेट में आ गए।
नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी’ के हुसैनी ईसा ने बताया कि ईंधन स्थानांतरण के कारण विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप गैसोलीन स्थानांतरित करने वालों और आसपास खड़े लोगों की मौत हो गई। ईसा ने कहा कि बचाव अभियान जारी है।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

